
नजर न्यूज/ विशेष संवाददाता
वाराणसी। कठिराव (बड़ागाव) में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सरयू प्रसाद इण्टरमीडिएट कालेज कठिराव में चलाया गया।मातृशक्ति महा सम्मेलन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी प्रान्त के प्रान्त प्रचारक रमेश राष्ट्र हित मे विवेक पूर्वक शत प्रतिशत मतदान करने कराने हेतु सभी को किया।
लोकसभा मछली शहर स्थित विधान सभा पिण्डरा के खण्ड बड़ागाव एंव पिण्डरा के 24 न्यायपंचायत से स्वास्थ्य शिक्षा आजिविका स्वय॔सहायता समूह,सामाजिक धार्मिक समाज निर्माण सम्बंधित कार्य से जुड़ी महिला कार्यकर्ताओ की एक महासम्मेलन शत प्रतिशत मतदान हेतु हुआ। मुख्य वक्ता प्रान्त प्रचारक रमेश ने कहा कि हम सब अपने अगल बगल पड़ोसियो को रिश्तेदारों,ग्रामीणों को मतदान हेतु प्रेरित करे। गांव, मुहल्ले मे कोई छूटे न, घर-घर पता कर मतदान मे सहयोग प्रदान करे। इस अवसर पर प्रेमजी, नितिन,सुरेन्द्र, प्राकृतिक किसान हरिशंकर सिंह, पर्यावरणविद् आनन्द प्रकाश सिंह, ग्राम प्रधान राजू पटेल, मुकेश, रवि,रतनेश, निखिलेश रिशु,अजय, विपुल, अशोक पटेल,अनिल, अभिषेक, सोनी, सीता,मोनिका, मन्जु, उषा, सुशीला, इन्दु, पुजा, शिक्षक से प्रतिमा, जयन्ती, हिरामनी, गुन्जा, सरिता,पुजा ने विचार व्यक्त किया।
संचालन आनन्द प्रकाश ने किया।
