
रिपोर्ट अशरफ आदिल
प्रयागराज।फूलपुर प्रयागराज 51 लोकसभा फूलपुर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अमरनाथ मौर्या के समर्थन में समाजवादी महिला सभा की जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा रावत व नगर अध्यक्ष सुबूही सिद्दीकी के नेतृत्व में नगर पंचायत फूलपुर मोहल्ला इस्लामाबाद, कैथाना, कोहना आदि मोहल्लो में समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान प्रतिमा रावत ने कहा कि भाजपा सरकार में गरीब, किसान, नौजवान, रोजगार के लिए भटक रहा महिलाओं के साथ आयें दिन अत्याचार बलात्कार हत्याएं हो रही है ऐसे में सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। पूर्व जिला उपाध्यक्ष नसीरुद्दीन राईन व सभासद अरशद उल्लाह ने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जो पूर्व में वादा किया था उसे निभाया है अब पुनः अपने घोषणा पत्र में कहा कि गरीबों को गेहूं की जगह आटा और डाटा मुफ़्त, महिलाओं को तीन हज़ार रुपए प्रति माह, पुरानी पेंशन (ओपीएस) को पुनः लागू करेंगे और किसानों की कर्ज माफ़ी, मुफ्त सिंचाई, वृद्ध किसानों को पेंशन, व संविधान की हिफाजत एवं सामाजिक न्याय के लिए संविधान बचाने व लोकतंत्र बचाने के लिए समाजवादी पार्टी को वोट दे।इस दौरान जिला महासचिव पदमा यादव, मुहीउद्दीन, नुजहत, मनतशा,जैनब, यादव,दानिश सिद्दीकी, फिरोज राईन, अतीक अंसारी, अखिलेश यादव, नियाज़ फारूकी, शहजादे पहलवान, गुलफाम इदरीसी,मो.आदिल आर्यन गौतम, प्रियांशु, अफजल, दिलशाद,आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
