स्वयंसेवकों ने चलाया मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान

 

 

वाराणसी। नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड की ओर से शनिवार को अर्दली बाजार स्थित महावीर मंदिर चौराहे पर मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। मुख्य अतिथि उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा थे। सभी संप्रदाय हिन्दू, मुस्लिम,सिख, ईसाई ने अपनी अपनी भाषा में हस्ताक्षर कर शुभारंभ किया। किन्नरों ने भी हस्ताक्षर कर मतदान का संकल्प लिया। डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय की देखरेख में काफी संख्या में क्षेत्रीय व्यापारियों, नागरिकों,महिलाओं और स्वयंसेवकों ने हस्ताक्षर कर मतदान करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सहायक उप नियंत्रक विवेक कुमार, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा,क्षेत्रीय पार्षद अशोक मौर्या,डिवीजनल वार्डेन (नगर )सीबी सिंह , अजय श्रीवास्तव,अयन बोस,अरूण जायसवाल,कंचन गुप्ता,निजामुद्दीन ,गोपाल मुखर्जी,वसीम खां,अजय यादव, राजेन्द्र प्रसाद, दिनेश मिश्रा, मनीष गुप्ता, लियाकत अली समेत अन्य स्वयंसेवक शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *