वाराणसी।।आज बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल, डोमरी, वाराणसी में विगत एक मई से चल रहे ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह सम्पन्न हुआ।

समापन मुख्य अतिथि डा. एन. एस. कामिल (अंग्रेजी विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ) रहें। मुख्य अतिथि का स्वागत बच्चों द्वारा तिलक , बैंच अलंकरण द्वारा किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती नीता त्रिपाठी बुके देकर तथा बच्चों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत, स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती की पूजन,दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। हंसिका व सविति ने सरस्वती वंदना की ।ओ. पी. तिवारी ने मुख्य अतिथि के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय की निदेशक प्रो. कल्पलता पाण्डेय, पूर्व कुलपति, जननायक चन्द्रशेखर विश्व विद्यालय, ने आभार व्यक्त किया एवं बच्चों के द्वारा ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण के प्रति जागरूकता की सराहना की। तत्पश्चात विविध कार्यक्रमों में बच्चों द्वारा नृत्य, राम जन्म (गीत), कत्थक शास्त्रीय नृत्य, स्केटिंग, गिटार, तबला, मातृ दिवस (नृत्य), वाद्य यंत्रों का सामूहिक प्रदर्शन, घुड़सवारी आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।

मुख्य अतिथि एवं विद्यालय की संचालिका डा. जयशीला पाण्डेय जी ने विभिन्न क्रियाकलापों में प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया गया साथ ही अपने आशीर्वचन दिये। विद्यालय के निदेशक मुकुल पाण्डेय ने प्रतिभागी बच्चों व अध्यापक- अध्यापिकाओं की सराहना की एवं उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद् दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *