
शासन-प्रशासन से अभी तक मदद नहीं
रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़
आजमगढ़।लालगंज लोक सभा क्षेत्र के सरायमीर थाना क्षेत्र अन्तर्गत दरीखा गांव में बीते हफ्ते सिलैंडर फटने से राजेन्द्र चौरसिया के घर में लगी भयंकर आग । आग लगने से घर -गृहस्ती जलकर खाक में मिल गई एवं लाखों के सामन के साथ जानवर भी जल गए । परिवार आर्थिक रूप से बहुत गरीब हैं और खाने पीने की सामान तक के लिए मोहताज है, परिवार ने सरकार एवं जनप्रतिनिधि से मदद की गुहार लगाया। युवा समाजसेवी दीपक पाठक “माइकल” मंत्री छात्रसंघ, पूर्व जिला उपाध्यक्ष छात्रसभा ने परिवार से मिलकर आर्थिक मदत कर सांत्वना दिया एवं परिवार की हरसंभव मदद का भरोसा दिया।।
