
वाराणसी। आशापुर स्थित रूद्रा बुध्दा इनक्लेव रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी ने आज सभागार में सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में श्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले सोसायटी के निवासी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।

सभी छात्राओं को सोसायटी अध्यक्ष कल्पना तिवारी ने माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
सम्मानित किया गए छात्राओं में नंदिता मिश्रा (95%), अंशिका सिंह (92.3%), लवन्या श्रीवास्तव (91%), क्षिति ठाकुर (90.2), उदिता प्रधान (89%), आदित्य सिंह (88%) है।
माधुरी अश्विन ने सभी का स्वागत किया।

समारोह में सर्वश्री कल्पना तिवारी, नमिता पाण्डेय,रेवा दवे,डा आलोक तिवारी, जी एस बग्गा, दीपक दवे, आशीर्वाद सिंह, सहित सोसायटी के सदस्य गण उपस्थित रहे।

