
रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़

आजमगढ़।जन सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लालगंज की जनता दनार्दन को संबोधित करने के लिए आज मुझे जगदीशपुर कि पावन धरा पर आने का मौका मिला है। आपको 25 तारीख को अपने प्रतिनिधि का चुनाव करके देश की संसद में भेजना है।चार चरण के चुनाव हो चुके है उसमे यह साबित हो चुका है कि रुझान भाजपा के पक्ष में है और पूरे देश के अंदर मोदी की लहर है। जब आप 400 पार की बात करते हैं तो विपक्षी दलों में घबराहट हो जाती है और चारों खाने चित हो जाते हैं। उनको लगता है कि उनके सारे षड्यंत्र विपक्ष सफल हो रहे है। जनता जनार्दन की अदालत में षड्यंत्र तो विफल होते ही हैं। यह समाजवादी पार्टी का पूरा कुनबा जिस प्रकार के भ्रष्टाचार में लिप्त रहा है, जिस प्रकार की अव्यवस्था करने में लिप्त रहा है, जिस प्रकार की अराजकता फैलाई थी। जिनकी सरकारको में देश की सुरक्षा में सेंड लगाया जाया करता था। आजमगढ़ जनपद वासियों के सामने पहचान का संकट खड़ा कर दिया था। आज कहने में कोई संकोच नहीं हैं कि देश के अंदर मोदी जी के नेतृत्व में नए भारत का सृजन हो रहा है।यह नया भारत विकासशील बना रहा है और विरासत का सम्मान भी कर रहा है।दुनिया के अंदर भारत का सामान बड़ा है। आज आप दुनिया में कहीं जाएंगे तो आपको सम्मान मिलता है। वही 2014 के पहले वह स्थिति नहीं थी। जब कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का गठबंधन 2014 के पहले आतंकी हमले होते थे। कभी काशी के संकट मोचन पर हमला तो कभी अयोध्या पर हमला कभी सीआरपीएफ कैंप रामपुर पर हमला होता था। जब हम लोग संसद में मुद्दा उठाते थे घटनाओं को रोका जाए तो कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लोग कहते थे कि आतंकी सीमा पार के हैं। वह सरकार अपने आप को लूला महसूस करती थी। उस समय कांग्रेस के लोग चुप हो जाते थे। आज नक्सलवाद बंद आतंकी हमले बंद अगर आज पटाखे भी जोर से फट जाए तो पाकिस्तान पहले सफाई देने लगता है कि मैं तो ऐसा नहीं किया। यह नया भारत किसी को छेड़ता नहीं अगर जो छेड़ता है उसको छोड़ता नहीं। यह नया भारत रामलाल को अयोध्या में विराज करता है तो आतंकवादियों और अपराधियों का राम नाम सत्य भी करना जानती है। पाकिस्तान जो पहले आतंकी वारदात को अंजाम देता था। आज वह अपने देश को नहीं बचा पा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा मैं गारंटी के साथ कहता हूं कि मोदी जी को तीसरा कार्यकाल दीजिए पाक अधिकृत कश्मीर भी आपका हिस्सा होगा। यह सरकार मजबूर नहीं मजबूत सरकार है। जो मोदी जी के नेतृत्व में चल रही है। कांग्रेस के समय में सुबह अखबार का पन्ना खोलो तो सुबह की शुरुआत घोटाले से शुरू होती थी और शाम होते-होते किसी बड़े आतंकी हमले में बदल जाती थी। आज रेलवे कनेक्टिविटी बढ़ रही है, रोड बढ़ रही है, मेट्रो बढ़ रही है कारखाने बना रहे हैं। एम्स बना रहे हैं आई आई टी बना रहे हैं, यूनिवर्सिटी बन रही हैं। आज घोटाला नहीं होता है। 80 करोड लोगों को राशन की सुविधा मिल रही है। जो पहले गरीब चिकित्सा के अभाव में दम तोड़ता था। उसको आज आयुष्मान कार्ड से इलाज कराया जा रहा है।अगर किसी कारण से आयुष्मान कार्ड नहीं बना है तो भारतीय जनता पार्टी का कोई भी नेता चाहे वह विधायक हो सांसद हो पूर्व विधायक हो पूर्व सांसद हो या पार्टी का कोई पदाधिकारी हो वह पत्र लिखकर दे दे उस मरीज का इलाज कराने लिए उत्तर प्रदेश की सरकार सीधे उसके खाते में पैसा डाल रही है और उसका इलाज हो रहा है। 12 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि 12 करोड़ शौचालय का निर्माण 10 करोड़ उज्ज्वला योजना का कनेक्शन हमारी सरकार में हुआ और हमने यह भी तय किया है कि हर होली और दीपावली पर एक-एक भरा हुआ सिलेंडर मुक्त में दिया जाएगा जिससे गरीब अपना त्यौहार अच्छे से मना सके। 4 करोड़ गरीबों के मकान बने हैं मोदी जी ने कहा है कि तीसरी बार सरकार बनी तो 70 साल से ऊपर व्यक्तियों को इलाज के लिए 5 लाख दिये जाएंगे। बचे हुए गरीबों के मकान बनेंगे कोई भी भेदभाव नहीं होगा पहले भी नहीं हुआ। सपा और कांग्रेस का गठबंधन यह अराजकता का गठबंधन है कर्फ्यू लगाने वाला गठबंधन है। उनके समय में दंगे होते थे आपने पिछले 7 वर्ष में कोई दंगे का नाम सुना है क्या दंगाइयों को जहां जाना था वहां चले गए उनका राम नाम सत्य हो गया है। आज त्यौहार हम शांतिपूर्ण ढंग से मनाते हैं क्योंकि भाजपा की सरकार है आज व्यापारी और बेटियां सुरक्षित हैं क्योंकि भाजपा की सरकार है। इसलिए केंद्र और राज्य में जब एक विचारधारा की सरकार होती है तो जनता जनार्दन के प्रति संवेदनशील होती है। जब कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की सरकार होती है तो उनकी संवेदना दलित के लिए नहीं पीड़ित के लिए नहीं वंचित के लिए नहीं महिलाओं के लिए नहीं नौजवानों के लिए नहीं बिजली के लिए नहीं व्यापारियों के लिए नहीं। उनकी संवेदनाएं माफियाओं और आतंकियों के लिए होती थी। माफियाओं का आतंकवादियों का समर्थन करने वाली पार्टी की जमानत जप्त करने का काम आप लोगों को करना होगा। अभी पांच दिन का समय बचा है। आप घर घर जा कर कमल खिलाने का काम आपका होगा और विकास की जिम्मेदारी हमारी होगी।
इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव,सांसद संगीता आजाद,विधान परिषद सदस्य राम सूरत राजभर,पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह,सांसद प्रत्याशी नीलम सोनकर, पूर्व विधायक आजादअरिमर्दन,
अरुण कान्त यादव,हाफिज इरशाद,जिला प्रभारी मुराहू राजभर,लोक सभा प्रभारी घनश्याम सिंह पटेल, लोक सभा संयोजक विनोद राय,विधान सभा प्रभारी शैलेंद्र नाथ यादव,विधान सभा प्रत्याशी मनोज यादव, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा,ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू,बलवंत यादव, आदि उपस्थित रहे।
