
नव रचना कान्वेंट स्कूल में समर कैंप समापन
वाराणसी। गिलट बाजार स्थित नव रचना कान्वेंट स्कूल में आठ दिवसीय समर कैंप में बच्चों ने योग,नृत्य, कराटे समेत विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण लिया। समापन समारोह में जादूगर मनीष के जादू शो ने बच्चों को अपनी ओर आकर्षित किया। प्रमाण पत्र पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। मुख्य अतिथि डॉ अशोक कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि डॉ (मेजर) अरविंद कुमार सिंह, प्रबंधक डॉ राम सुधार सिंह ने बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। प्रबंधक डॉ राम सुधार सिंह ने कहा कि 13 से 20 मई तक समर कैंप में बच्चों को जूडो कराते, नृत्य, योग,पेंटिंग का प्रशिक्षण दिया गया। बच्चे पढ़ाई के साथ अन्य विधाओं में भी देश व समाज का नाम रोशन करें। इस मौके पर प्रधानाचार्य पल्लवी सिंह, ममता सिंह, स्मिता तिवारी,कोमल भारद्वाज,शेफाली सोनी,परिणीता मिश्रा आदि थे।
