प्रिय जनपद वासियों..

 

वाराणसी का चुनाव सम्पूर्ण देश में लोकतन्त्रात्मक मूल्यों की स्थापना एवं लोकतन्त्रात्मक गणराज्य की मजबूती के लिये महत्त्वपूर्ण है।

अवकाश के दिन मतदान होने के चलते यह न समझें की यह केवल छुट्टी का दिन ही है। बल्कि यह भारतीय लोकतंत्र की मजबूती के आधार और पाँच साल देश का विकास करने वाली सरकार के लिए अहम है। इसलिए लोगों को मतदान कर सही उम्मीदवारों का चयन करना होगा। अगर हम अपने मत का प्रयोग राष्ट्र के लिये समर्पित व समाज के सर्वांगीण विकास के साथ साथ समाज में सौमनस्य का भाव स्थापित करने के लिये प्रतिबद्ध लोगों के चयन हेतु ईमानदारी और निडरता के साथ करेंगे, तो ही लोकतंत्र की गरिमा को बनाए रख सकते हैं। मैं समाज के जिम्मेदार नागरिक के रूप में सभी मतदाताओं से विशेष रूप से महिला, युवक,दिव्यांगज़न व वृद्धज़न मतदाताओं से अपील करता हूं कि 01 जून 2024 को इस लोकतन्त्र के महापर्व पर सभी लोग अपने-अपने घरों से हर हाल में बाहर निकलकर अपना महत्त्वपूर्ण वोट जरूर डालें। इस तरह भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करते हुए आप भी देश और राज्य के विकास का हिस्सा बन सकते हैं।

 

मतदान हमारा संवैधानिक अधिकार और कर्तव्य है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *