
वाराणसी लोकसभा चुनाव हेतु विधानसभा शहर उत्तरी वार्ड नं 41 अकथा में आयोजित प्रबुद्ध समाज की बैठक में केन्द्र और प्रदेश की सरकारों की उपलब्धियों एवम काशी में हुए विकास की जानकारी देते हुए लोकप्रिय विधायक शहर उत्तरी एवम प्रदेश सरकार में मंत्री माननीय रविन्द्र जायसवाल ने जनता से अपील किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करें, साथ ही मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए निवेदन किया ।
सभी वरिष्ठ जनों ने एक स्वर में प्रधानमंत्री मोदी को प्रचण्ड बहुमत से विजयी बनाने का संकल्प दोहराया।
आपका एक वोट देश के भविष्य को मजबूत बनाएगा।
सम्मेलन में सर्व समाज के वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं काशी इंक्लेव, जेडी नगर फेस 2 ,श्रीनगर कॉलोनी फेस 2,अकथा चौराहा के सम्भ्रांत नागरिकों ने लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील किया।
अकथा की जनता को मोदी जी की गारंटी पे विश्वास है, इसीलिए अकथा की जनता मोदी जी के साथ है।
मुख्य अतिथि का स्वागत व माल्यर्पण मंत्री सारनाथ मण्डल, राम सिंह,पार्षद अकथा राजेन्द्र कुमार मौर्य,अखिलेश सिंह , सज्जन जायसवाल, अजय सिंह कारगिल योद्धा,आनन्द सिंह सौरभ, प्रवीण द्विवेदी लठियाही ने किया ।
उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से मण्डल अध्यक्ष सारनाथ मण्डल अजित सिंह,शैलेन्द्र सिंह शालू, अरविन्द जायसवाल ,प्रवीण शुक्ला पिंटू, मनीष शर्मा, अवतार गुप्ता,आलोक कुमार, अविनाश पाल, अशोक कुमार सिंह अध्यक्ष काशी इंक्लेव, सुभाष चन्द्र पाठक, त्रिलोकी सिंह,रामबचन सिंह,रामजी अग्रवाल, ओमकार सिंह,प्रेमानन्द तिवारी, राधे सिंह, हरिश्चंद्र तिवारी, अवधेश सिंह, बाबू प्रसाद राय, प्यारे लाल सोनकर, दरोगा सिंह,ऋषि नारायण,अश्विनी कुमार,अभिषेक सिंह लकी,संजय सिंह झब्बर, संजीव सिंह,राहुल सिंह ,छोटू सिंह,विनय नहादेव, एवम छेत्र के वरिष्ठ युवा,एवम पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति रही
कार्यक्रम का संचालन अजय सिंह कारगिल योद्धा, एवम रणजीत सिंह ने किया।धन्यवाद ज्ञापन पार्षद अकथा राजेन्द्र कुमार मौर्य ,राम सिंह व प्रवीण द्विवेदी लठियाही ने किया।
