
वाराणसी। ग्रामीण महिलाओं की आजीविका और आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से इंटरनेशनल राइस रिसर्च इंस्टिट्यूट (आईआरआई ) की साउथ एशिया एक्सपर्ट टीम ने साई इंस्टिट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट, वाराणसी का दौरा किया। इस दौरे के दौरान, महिलाओं को राइस से बनने वाले विभिन्न प्रकार के प्राकृतिक और पौष्टिक उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसके लिए आईआरआई ने विशेष तकनीक विकसित की है। इस टीम में डॉ. हमीदा, डॉ. विवेक कुमार और डॉ. आलोक शामिल थे। साईं इंस्टिट्यूट पहुंचने पर संस्था के निदेशक अजय सिंह ने इरी टीम का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रोजेक्ट मैनेजर राजेश कुमार, डिजाइन कोऑर्डिनेटर अनुपमा दुबे और हुनर ए बनारस से हर्ष सिंह मौजूद थे।
यह पहल ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बनाने और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो उनके कौशल को बढ़ाने और नए अवसर प्रदान करने में सहायक होगी।
