रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़

 

 

आजमगढ़।श्री रुद्र महायज्ञ निजामाबाद तहसील के रानी की सराय के निकट अन्धौरी (पंचायत भवन) चड़ई गांव से होते हुए मोतीगंज बाजार ( तमसा नदी) 15 में से चल रही श्रीराम कथा का आज समापन हुआ। कथा श्रवणकर रहे भक्तों ने हवन कुंड में नवग्रह आहुति दी । भक्तों ने मंडप के चारों तरफ परिक्रमा किया, अपने मनोकामना को पूर्ण करने और क्षेत्र की हर समस्या का निदान हेतु आशीर्वाद मांगा।

ज्ञातव्य हो कि ग्राम सभा अंधौरी ने 15 मई से श्री रुद्र महायज्ञ अनुष्ठान प्रारम्भ हुआ था।

आज हवन पूर्णाहुति तथा श्रीराम कथा का विराम हुआ।

यज्ञचार्य पंडित दिवाकर तिवारी के देखरेख में सम्पन्न हुआ। पंडित दिवाकर तिवारी के अनुसार भंडारा 26 मई को आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के आयोजक गुलाब सिंह ने शांति पूर्वक आयोजन सम्पन्न होने पर भक्तगण का धन्यवाद किया।

कार्यक्रम के संयोजक यशवंत सिंह,अध्यक्ष अजीत सिंह, मुन्नीलाल सिंह उपाध्यक्ष, अखिलेश सिंह कोषाध्यक्ष, अमरेंद्र सिंह व्यवस्थापक ,गुड्डू सिंह व्यवस्थापक, संजय सिंह, कन्हैया सिंह, अखिलेश सिंह, समस्त क्षेत्रवासी और ग्रामवासी का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *