वाराणसी।सी एम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में गुरुवार को लोकमत परिष्कार संगोष्ठी में मुख्य अतिथि आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राम माधव जी ने कहा कि काशी को ऐसे व्यक्ति को अपना जनप्रतिनिधि चुनना चाहिए जो देश में बड़े परिवर्तन का सारथी बने। देश में बड़े परिवर्तन के लिए यह जरूरी है। लोकतंत्र में चुनाव का उद्देश्य है कि देश का वर्तमान और भविष्य उज्ज्वल हो । मतदान करते समय वर्तमान का चिंतन आवश्यक है परन्तु बड़े लक्ष्य को नहीं भूलना चाहिये।

“मतदान हमारा अधिकार भी और परम कर्तव्य भी” विषयक संगोष्ठी में राम माधव जी ने कहा कि संसद में लोकसभा के सभापति के आसन के ऊपर लिखा है धर्मचक्र प्रवर्तनाय। जिसका अर्थ है धर्मचक्र चलते रहना चाहिए। ऐसे में

धर्म निरपेक्षता की बात अप्रासंगिक हो जाती है।

उन्होंने कहा कि भारत अपने

लोकहित को सर्वोपरि मानते हुए दुनिया में सभी से मित्रता रखता है। एनी बेसेंट का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि धर्म समाप्त हो गया तो भारत समाप्त हो

जाएगा। राम माधव ने बिना नाम लिए कहा कि दिल्ली के सीएम आवास पर एक राज्यसभा सांसद के साथ अभद्रता चिंता की बात है।

विशिष्ट अतिथि संत रविदास मन्दिर के महन्त भारत भूषण

ने कहा कि राष्ट्र ऐसा होना चाहिए, जहां सभी का पेट भर सके।

काशी के लोकप्रिय कवि चंद्रशेखर गोस्वामी ने स्वरचित रचना शत प्रतिशत मतदान करें को सुनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री राजेश्वर आचार्य ने किया, संचालन हरेंद्र राय ने और समापन उद्घोष कार्यक्रम संयोजक राहुल सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *