वाराणसी। कांची कामकोटि पीठ (काशी) तथा प्रो सुधाकर राव फाउंडेशन नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में आज हनुमान घाट स्थित कामकोटिश्वर मंदिर में 131वीं पूर्व पीठाधीश्वर कांचीपीठ शंकराचार्य महास्वामी चंद्रशेखरेंद्र सरस्वती जी परमाचार्य (महापेरीयावा) जयंती महोत्सव पर संगोष्ठी सम्पन्न हुआ।

उक्त अवसर पर काशी के पत्रकार, समाजसेवी, संगीत साधक को जगतगुरु शंकराचार्य महाफेरीयावा अलंकरण रत्न सम्मान से अंग वस्त्र, रुद्राक्ष माला, सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मठ प्रबंधक बी एस सुब्रमण्यम,व विश्व वैदिक सनातन न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सिंह ने सभी विभूतियों को सम्मानित किया।

समारोह में गौरव मिश्रा, गिरधारी दिक्षित, राजेश चौरसिया सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

समारोह का संचालन पंकज अग्रवाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *