
वाराणसी। यूपी कॉलेज में भूगोल विभाग में विभागाध्यक्ष प्रो अंजू सिंह के संयोजन में रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस विषयख दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। स्वागत उद्बोधन प्राचार्य प्रो धर्मेंद्र कुमार सिंह ने किया। रिसोर्स पर्सन बीएचयू भूगोल विभाग के प्रो नरेंद्र कुमार राणा ने विभिन्न प्लेटफॉर्म से रिमोट सेंसिंग छवियों को डाउनलोड करना
विषय पर व्याख्यान दिया। धन्यवाद ज्ञापन संकायाध्यक्ष प्रो चंद्प्रकाश सिंह ने किया। बीएचयू के डॉ विक्रम शर्मा ने जीआईएस और उसके व्यावहारिक अनुप्रयोगों का परिचय दिया। इस अवसर पर प्रो पंकज कुमार सिंह, प्रो राजीव रंजन, डॉ उमाकांत सिंह,प्रो अंजू सिंह, डॉ मनोज कुमार सिंह ने विचार व्यक्त किया।
