
वाराणसी। अर्दली बाजार (एलटी कालेज) में भाजपा के राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल अर्दली बाजार स्थित स्वामी विवेकानंद प्रवास स्थल गोपाल लाल विला,एलटी ट्रेनिंग कॉलेज पहुंचे। प्रवास स्थल पर पहुंचते ही उनका स्वागत प्रवास समिति के सदस्यों ने किया। सांसद नें प्रवास स्थल पर एकत्रित स्थानीय लोगों,व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए लोगों को जागरुक करना हमारा उद्देश्य होना चाहिए। मोदी सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य भाजपा कार्यकर्ता करें। मतदान की तैयारियों की वार्ता के साथ ही स्वामी विवेकानंद के इस प्रवास स्थल पर भी दिलवाया गया जो समाज में गौरव का प्रतीक है। प्रवास स्थल पर गंभीर चर्चा सुनने के बाद श्री अग्रवाल ने कहा की यहां के उत्थान हेतु मैं पूरा प्रयास करूंगा और सरकार तक बात पहुंचाऊंगा। उन्होंने कहा कि मोदी के चुनाव का पूरा वातावरण बना है किंतु हम समाज के हर वर्ग को जोड़ते भी रहें ये आवश्यक है। संचालन मनोज दुबे व धन्यवाद ज्ञापन राजकुमार आहूजा राजू ने किया। कार्यक्रम में प्रवास स्थल के लिए जुझारु कार्य करने वाले अधिवक्ता विनोद पांडेय भैयाजी, राजेश त्रिवेदी,विनोद सिंह,राकेश गुप्ता,विपुल कुमार पाठक,आकाश श्रीवास्तव जुगनू,रवि शंकर त्रिपाठी,दीपक राय, संजय श्रीवास्तव,कमल टेकचंदानी,अनूप बदलानी,सहर्ष सिंह,निर्मल उपाध्याय,रवि प्रकाश बरनवाल,उमेश कुमार,विजय पांडेय आदि थे।
