
वाराणसी। पं दीन दयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय पलहीपट्टी के शिक्षक एवं छात्र छात्राओ ने शत प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया। लोकतंत्र महापर्व पर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय पलहीपट्टी छात्र छात्राओ ने शत प्रतिशत मतदान हेतु मतदाता जागरूकता कार्यक्रम कालेज के प्राचार्य डा अनन्त ब्रत पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सामाजिक सद्भाव संयोजक काशी जिला पर्यावरण विद् आनन्द प्रकाश ने कहा कि लोकतंत्र मे संविधान द्वारा मिली सम्प्रभूता की महाशक्ति का राष्ट्रहित मे विवेक पूर्ण प्रयोग पर जोर देते हुए शत प्रतिशत मतदान अपने माता पिता, परिवार, पास पड़ोसियो, ग्राम समाज रिस्तेदार, मित्रो को मतदान के करने हेतु प्रेरित करने के लिए सभी छात्र छात्राओ को संकल्प दिलाया। इस अवसर पर डा सुधीर कुमार मानस, भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष उमाकांत सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, संजय सिंह, शिक्षक एवं प्रथम बार मतदाता बने छात्राओ ने अपने विचार ब्यक्त किये।संचालन डा आर जू सिंह ने किया।
