
रिपोर्ट अशरफ आदिल
फूलपुर।बढ़ते तापमान 39-40 डिग्री तक 10 बजे के बाद ही पारा चढ़ गया तो एक्का दुक्का मतदाता वोट देने जाते दिखे। बता दे कि शनिवार को मतदान के दिन जबरदस्त धूप और गर्मी से लोग परेशान दिखे जिसके चलते मतदान प्रतिशत काफी रहा फूलपुर और भदोही लोकसभा क्षेत्र के कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शांतिपूर्ण तरीके से पुलिस प्रशासन की निगरानी में लगभग 41 प्रतिशत मतदान हुआ कही कम तो कही ज्यादा मतदाताओं में रुझान देखा गया।
भदोही लोकसभा क्षेत्र के मैलहन प्राथमिक विद्यालय पर शुरुआती दौर में भीड़ आई फिर 10 बजे के बाद सन्नाटा पसर गया। इस बीच रूम नंबर 32, 33, 34 में लगे सीसी कैमरा ने काम करना बंद कर दिया। मतदान कर्मियों ने सूचना अधिकारियों को दिया तो सीसी कैमरे के विषय में बताया तो कई लोग दोपहर में भाग कर आए। परंतु कैमरे चालू नहीं हो सके।
मतदाता सूची में व्यापक गड़बड़ी के कारण पास के गांव अगहुआ, मैलवना आदि के मतदाताजिनका नाम मैलहन की सूची में जुड़ा था मत देने आए परंतु उनका वोट कास्ट नहीं हो सका। जिस कमरे में ईबीएम लगी थी वहां प्रकाश की व्यवस्था नहीं की गई थी। जिससे लोगों को अपना मनचाहा चुनाव चिन्ह तलाशने में दिक्कतें हुई। यह व्यवस्था कई बूथों पर देखने सुनने को मिली। वही कोड़ापुर गांव में बूथ संख्या 61 पर जिसमे यादव और मुस्लिम मतदाता रहे वहा पर 40 प्रतिशत मतदान तो और बूथ संख्या 62 पर जिसमे पटेल,भारतीय और ब्राह्मण सहित मौर्य और लोहार आदि मतदाता थे उस बूथ पर 60 प्रतिशत मतदान हुआ इसी प्रकार भदोही और फूलपुर क्षेत्र में अधिक गर्मी और तपन होने के कारण मतदान प्रतिशत काफी कम रहा कस्बा और शहर की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाताओं में अपने मताधिकार का प्रयोग करने में अधिक रुझान देखने को मिला। कुल मिलाकर क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न होने पर स्थानीय पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस लिया ।
