वाराणसी।वैश्य समाज की अपनी पार्टी अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी का आज वाराणसी स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर एक विशेष बैठक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रविशंकर अंगारा के अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में कानपुर से आए हुए प्रमुख व्यवसायी रमेश चंद्र केशरवानी को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम महेश चंद्र गुप्ता (सोनभद्र) को उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

जिसमें नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रमेश चंद्र केशरवानी (कानपुर) एवम प्रदेश उपाध्यक्ष महेश गुप्ता (सोनभद्र) को पार्टी की तरफ से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविशंकर अंगारा ने इन लोगो को नियुक्ति पत्र देकर एवम उन्हे माला पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम के इसी कड़ी में पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (कानपुर) रमेश चंद्र केशरवानी एवम नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष महेश गुप्ता (सोनभद्र) ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविशंकर अंगारा जी को भी दानवीर वैश्य शिरोमणि भामाशाह का तस्वीर स्मृति चिन्ह के रूप में देकर उन्हे भी सम्मानित किया।

कार्यक्रम के अंत में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविशंकर अंगारा एवम नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रमेश चंद्र केशरवानी तथा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री शैलेंद्र गुप्ता ने अपने वैश्य समाज के एकजुटता व वैश्य समाज की राजनैतिक भागीदारी एवम हमारा समाज पार्टी को लेकर अपने वैश्य समाज में जागरण पर बल दिया।

बैठक में सर्वश्री राष्ट्रीय अध्यक्ष रविशंकर अंगारा (वाराणसी), नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, रमेश चंद्र केशरवानी (कानपुर), प्रदेश अध्यक्ष श्री शैलेंद्र गुप्ता (औरैया), नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष महेश गुप्ता (सोंनभद्र), श्री संजीव गुप्ता, श्रीमती किरन मौर्या, श्रीमती मुन्नी चौरसिया,श्रीमती सुनीता गुप्ता, नीरज वैश्य, हिमांशु गुप्ता, अरविंद गुप्ता, अखिलेंद्र वर्मा, दीपक गुप्ता, राजन केशरी, धीरज चौरसिया, दिलीप आर्ट, कु.स्नेहा गुप्ता सहित आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *