
वाराणसी। इण्डियन एसोसिएशन ऑफ जनर्लिस्ट (आईएजे) उत्तर प्रदेश, वाराणसी मण्डल व जिला ने आज बैठक कर वरिष्ठ अधिवक्ता, राष्ट्रीय विधि सलाहकार डा सुकृत सिंह यादव का धर्मपत्नी श्रीमती रीता यादव की आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त किया। बैठक की अध्यक्षता अरविंद विश्वकर्मा अध्यक्ष उत्तर प्रदेश ने किया।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष डा राजेश जायसवाल, प्रदेश महामंत्री जफरुद्दीन फारुकी, प्रदेश मंत्री सुनील शर्मा, मण्डल महामंत्री विनय कुमार श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष विक्की वर्मा, उपाध्यक्ष अमित पांडेय, महामंत्री राजू वर्मा मंत्री प्रकाश आचार्य, संजय पाण्डेय सहित अन्य सदस्य गण उपस्थित रहे।
बैठक के अन्त में मृत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया गया।
ज्ञातव्य हो कि शुक्रवार की रात में श्रीमती रीता यादव का निधन हो गया था। शनिवार को अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर पति डा एस एस यादव ने मुखाग्नि देकर की।
