
वाराणसी। समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि आगामी 28 मई दिन मंगलवार दोपहर 3:30 बजे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा मोहन सराय गंगापुर रोड पर होगा। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी अविनाश पांडेय वाराणसी से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ व कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह रज्जू आदि नेताओं ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर मंच के लिए टेंट वाले को निर्देशित किया साथ ही बगल में हेलीपैड बनाने के लिए जगह का निरीक्षण किया।
