
वाराणसी। चंदौली लोकसभा से सपा प्रत्याशी वीरेन्द्र सिंह के समर्थन में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने अहिरान, चमाव, कोइराजपुर हरहुआ, एवं काजीसराय हरहुआ में नुक्कड़ सभा को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता, सेक्टर व बूथ के कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर डॉ. रामबालक पटेल, कन्हैया राजभर, मोदी यादव, सुनील सोनकर, बाबूलाल यादव, लालमन यादव, राहुल यादव, विनोद कुमार, लालबाबू सोनकर, हरिशंकर विश्वकर्मा आदि थे।
