वाराणसी। इण्डियन एसोसिएशन ऑफ जनर्लिस्ट (आईएजे) एवं सामाजिक विज्ञान विभाग, सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार, सुबह 10.30 पाणिनि सभागार में राष्ट्र के विकास में हिंदी का योगदान विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित है।

चयनित राष्ट्रीय अलंकरण काशीरत्न©/शान-ए-काशी 2024

से इक्कीस विभूतियों को अलंकृत किया जायेगा।

दृष्टि पत्रिका, रिश्ते का अहसास, प्रणाम पर्यटन का लोकार्पण होगा।कविगण कविता के माध्यम से मतदान जागरूकता पर काव्यपाठ करेंगे।

समारोह की अध्यक्षता प्रो बिहारी लाल शर्मा (कुलपति, सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी), मुख्य अतिथि गोपाल जी राय,(माध्यम अधिकारी, केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार नई दिल्ली) विशिष्ट अतिथि राजेश गौतम (निदेशक आकाशवाणी वाराणसी) काशीरत्न© डा स्नेहा गुप्ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *