358 छात्र सैनिकों को एनसीसी ‘बी’ प्रमाण पत्र

वाराणसी।”जीवन में कोई भी प्रमाण पत्र हमें अपनी योग्यता को साबित करने का आधार है। छात्र सैनिक जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में राष्ट्रप्रथम की भावना से कार्य करें। यह बातें वाराणसी बी ग्रुप के ट्रेनिंग ऑफिसर कर्नल अमित बनर्जी ने 100 बटालियन स्थित यूपी कॉलेज के राजर्षि सभागार में मंगलवार को छात्र सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा। इस अवसर पर 100 बटालियन से संबद्ध विभिन्न विद्यालयों के 358 छात्र सैनिकों को बी प्रमाण पत्र वितरित किया गया। 100 बटालियन की कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल ईला वर्मा ने इन छात्र सैनिकों को प्रमाणपत्र प्रदान किया। प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले छात्र सैनिक उदय प्रताप इंटर एवं डिग्री कॉलेज, इंटर कॉलेज बरियासनपुर, बलदेव डिग्री कॉलेज , बड़ागांव, महाबोधि इंटर कॉलेज, सारनाथ, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, बयालिसी डिग्री कॉलेज जौनपुर, गंगापुरइंटर कॉलेज, महादेव पीजी कॉलेज, अग्रसेन कन्या महाविद्यालय से सम्बद्ध है।
इस अवसर पर डा.अरविन्द कुमार सिंह,लेफ्टिनेंट उषा बालचंदानी,सारनाथ सिंह मयंक सिंह ,निर्भय कुमार सिंह यादव, सूबेदार मेजर करण राम जाट, चीफ ऑफिसर लाल बहादुर सिंह, थर्ड ऑफिसर राजकुमार जायसवाल, केयरटेकर ऑफिसर रत्नेश कुमार सिंह डॉ विजेंद्र कुमार आर्य भीम शंकर मिश्रा आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *