
वाराणसी। यूपी कालेज में इस वर्ष सेवानिवृत्त हो रहे प्राध्यापकों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित हुआ। अध्यक्षता शिक्षक संघ के संरक्षक व प्राचार्य प्रो धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने किया।अतिथि पूर्व शिक्षक विधायक चेत नारायण सिंह थे। समारोह में प्रो. आनंद कुमार सिंह कृषि अर्थशास्त्र विभाग, प्रो. अनिल कुमार सिंह प्राचीन इतिहास विभाग, प्रो. अमरेन्द्र प्रताप सिंह इतिहास विभाग और प्रो. सुमन सिंह संस्कृत विभाग को सम्मानित किया गया I सेवानिवृत्त हो रहे प्राध्यापकों ने अपना अनुभव साझा किया । इस अवसर पर डॉ. अवधेश सिंह , डॉ. के.के. सिंह, डॉ. विधुभूषण सिंह, डॉ. रमेश सिंह, प्रो. एन पी सिंह (जनपद मंत्री), प्रो. संजीव कुमार सिंह (उपाध्यक्ष), प्रो. राजीव कृष्ण सिंह, प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह, प्रो. राघवेन्द्र सिंह, प्रो. गरिमा सिंह, प्रो. प्रज्ञा पारमिता, प्रो. तुमुल सिंह आदि थे। स्वागत प्रो.अजय प्रकाश सिंह, धन्यवाद ज्ञापन डॉ श्यामबाबू वर्मा और संचालन प्रो. प्रज्ञा पारमिता ने किया I
