सीए.स्टूडेंट टैलेंट सर्च – 2024 

 

वाराणसी। दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की शाखा की ओर से सीए.स्टूडेंट टैलेंट सर्च – 2024 के तहत पिच डेक और निबंध की प्रतियोगिता बुधवार को पांडेयपुर स्थित शाखा परिसर में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि मिनिस्टर ऑफ स्टेट इन द मिनिस्टरी ऑफ़ फाइनेंस भगवत करद, एवं डॉ अनिल अग्रवाल और मेंबर ऑफ पार्लियामेंट राज्य सभा (लोक सभा सांसद) बीबी पाटिल रहे है I

प्रतियोगिता में वाराणसी तथा आस – पास के क्षेत्रो से 100 से अधिक प्रतिभागियों ने बढ़ – चढ़ कर हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में जीतने वाले बच्चे रीजनल लेवल पे होने वाली प्रतियोगिता में क्षेत्रीय स्तर के जीते हुए प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने का अवसर मिलेगा। जज की भूमिका में सीए. पुनीत कुमार सिंह, सीए. द्विजेन्द्र कुमार सिंह, सीए. प्रियंका और संयोजन शाखा सिकासा अध्यक्ष सीए. सोम दत्त रघु एवं शाखा उपाध्यक्ष सीए नीरज कुमार सिंह ने किया।

पिच डेक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान की टीम से देवांश जायसवाल, आदित्य जायसवाल, प्रबुद्ध व्यास, विजेता रहे। द्वितीय स्थान साहिल रॉय ,अंशिका जायसवाल, एवं इनायत वारसी अली विजेता रहे। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर ख़ुशी कपूर, एवं द्धितीय स्थान पर स्तुति चौधरी, तृतीये स्थान पर शिवम् साही रहे। स्वागत शाखा अध्यक्ष सीए. सौरभ कुमार शर्मा ने किया। समापन शाखा शाखा उपाध्य सीए. नीरज कुमार सिंह एवं शाखा सिकासा अध्यक्ष सोम दत्ता रघु ने किया। इस अवसर पर शाखा कोषाध्यक्ष सीए. विकास द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष सीए रवि कुमार सिंह आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *