वाराणसी। लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 में चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत बुद्धवार को व्यय प्रेक्षक अजीत दान की देखरेख में तृतीय लेखा मिलान न्यू सर्किट हाउस सभागार में हुआ। जिसमे अपना दल (कमेंरावादी) के गगन प्रकाश यादव अनुपस्थित रहे। निर्वाचन अवधि के दौरान 03 बार अभ्यर्थियों के लेखा निरीक्षण के लिये भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तारीख नियत कर मिलान किया गया।
