वाराणसी। काशी के हेरिटेज फोटो जर्नलिस्ट राजकुमार प्रसून को फोटोग्राफी के क्षेत्र मे पर्यावरण व धरोहर संरक्षण जागरूकता एवं विकास तथा उससे संबंधित फोटोग्राफी डाक्यूमेंटेशन व एक्जिबिशन में योगदान हेतु इंडियन एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (आईएजे) द्वारा ” लाईफ टाईम एचीवमेंट-आईजे अवॉर्ड ” 2024 से सम्मानित किया गया l

समारोह अध्यक्ष प्रो बिहारी लाल शर्मा, मुख्य अतिथि गोपाल जी राय, विशिष्ट अतिथि काशीरत्न डा स्नेहा गुप्ता रही।

सम्मान समारोह संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के पाणिनि भवन सभागार मे इंडियन एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (आईएजे) तथा सामाजिक विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया जिसमें संस्था के 29 वें राष्ट्रीय अलंकरण ” काशी रत्न ” व ” शान-ए-काशी ” के तहत विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोo बिहारी लाल शर्मा को ” काशीरत्न ” सहित 21 विभूतियों को राष्ट्रीय अलंकरण से सम्मानित किया गया l

उक्त कार्यक्रम में सामाजिक विज्ञान विभाग के प्रोo राजनाथ, शैलेश मिश्र व जितेन्द्र कुमार साही तथा आईएजे संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाo कैलाश सिंह विकास, राहुल सिंह, नीतेश गुप्ता सहित विश्वविद्यालय के गणमान्य लोग उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *