
रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़
आजमगढ़।पत्रकारिता दिवस पर आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय संरक्षक श्रमिक नेता, वरिष्ठ साहित्यकार प्रभु नारायण पाण्डेय प्रेमी को सम्मानित किया गया।
घोरठ स्थित आवास पर ब्रेंच ऑफ मजिस्ट्रेट अखिलेश सिंह तथा बाबू विश्राम राय व प्रदीप राय ने साहित्यकार प्रभु नारायण पाण्डेय प्रेमी को अंग वस्त दे कर सम्मानित किया।
साथ ही साहित्यकार पत्रकार संजय कुमार पाण्डेय भी सम्मानित किए गए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ब्रेन्च ऑफ मजिस्ट्रेट अखिलेश सिंह एंव विशिष्ट अतिथि प्रदीप राय ने कहा कि आज हमें वरिष्ठ साहित्यकार प्रेमी जी एंव संजय पाण्डेय को सम्मानित करके गौरव की अनुभूति महसूस कर रहा हूॅ। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे प्रभु नरायण पाण्डेय प्रेमी ने कहा कि मै बहुत आभारी हूं,आप लोगों ने सम्मानित किया मै आप का आभार प्रकट करता हूॅ।
आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव संजय पाण्डेय ने कहा कि आज के ही दिन हिन्दी के प्रथम समाचार पत्र उदन्त मार्तंड का सफर शुरू हुआ जो आगे चलकर भारतीय पत्रकारिता की नीव रखी। आये हुए सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर प्रबन्धक मनोज पाण्डेय पूर्व प्रधान दिनेश चौबे, नन्दलाल, राजेश द्विवेदी, बी0डी0 कुमार, विरेन्द्र यादव, सुनील गौतम आदि लोग उपस्थित रहे।
