समस्त मॉडल बूथों के साथ-साथ अन्य बूथों पर भी व्हील चेयर की व्यवस्था किया गया है
वाराणसी। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एस. राजलिंगम ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के अंतर्गत शनिवार को होने मतदान को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच गई है। पार्टी रवानगी स्थलो पर पोलिंग पार्टियों के कार्मिकों के लिए पर्याप्त छाया व्यवस्था के लिए जर्मन हैंगर की व्यवस्था किया गया था। पोलिंग पार्टियों के वाहनों पर गर्मी को देखते हुए पानी का छिड़काव कर उन्हें रवाना किया गया।
समस्त रवानगी स्थलों पर पेयजल की समुचित व्यवस्था के साथ ही कार्मिकों के लिए नींबू पानी, ओआरएस सहित अन्य आवश्यक दवाओ के साथ चिकित्सको की टीम एंबुलेंस के साथ मौजूद रहे। समस्त मतदान केंद्रों पर आशा कार्यकत्री ओआरएस पैकेट एवं अन्य आवश्यक दवाओ के साथ मौजूद रहेगी। इसके साथ ही मतदान केंद्रों पर कार्मिकों को पहुंचने पर उन्हें ओआरएस पैकेट आदि भी उपलब्ध कराया गया। आवश्यकतानुसार समस्त मॉडल बूथों के साथ-साथ अन्य बूथों पर भी व्हील चेयर की व्यवस्था किया गया है। किसी भी आकस्मिकता से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा तैयारी किया गया है। समस्त चिकित्सालयो में नोडल चिकित्सक नामित कर 24 घंटे एलर्ट मोड पर रखा गया है।
