वाराणसी। के. के. इंटर कॉलेज हरहुआ पर शनिवार को अंतिम एवं सातवें चरण के सामान्य लोक सभा चुनाव की पार्टिया आज रवाना हुई। प्रभारी चिकिस्या अधिकारी के आदेशानुसार चिकिस्या सहायता शिविर लगाया गया। अत्यधिक गर्मी होने की वजह से सभी पार्टी सदस्यों को उल्टी दस्त पेट दर्द, कमर दर्द, ओआरएस की पैकेट आदि वितरित किया गया। जिसमे इस सहायता शिविर मे डॉ अब्दुल जावेद, डॉ अरविंद कुमार, डॉ शैलेंद्र कुमार, विनोद कुमार मौया, सीएचओ शालिनी सिंह आदि मेडिकल स्टॉप थे।
