वाराणसी।सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा ने

दुनिया के सबसे बडे लोकतन्त्रात्मक गणराज्य भारत में आयोजित लोकतन्त्र के महापर्व के अन्तिम चरण में आज अपने पैतृक गांव ( हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर , तहसील झण्डूता , पत्रालय रोहल, गांव भदोल ) के पोलिंग बूथ “ज्योरा “ में अपने परिजनों सहित मतदान कर अपने लोकतान्त्रिक दायित्व का निर्वहन किया ।

कुलपति प्रो शर्मा ने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के महापर्व पर मतदान करने बाद कहा कि हमारे सनातन धर्म के लिये जो प्रमुख पर्व हैं उससे महत्त्वपूर्ण एक भारतीय के लिए यह पर्व होता है उसके जीवन का गौरव भी उसमें निहित होता है, अच्छे लोकतंत्र के निर्माण से राष्ट्र का अभ्युदय एवं उत्थान सन्निहित होता है।

आज मतदान के साथ सम्पूर्ण परिवार के साथ गौरव के अनुभूति कर रहे हैं।ये सभी पर्व नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का मार्ग प्रशस्त करेगा। सभी मतदाता अपने अधिकार का पूर्णतः प्रयोग कर स्वस्थ लोकतन्त्र का निर्माण करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *