वाराणसी । वाराणसी संसदीय क्षेत्र में मतदान दिवस पर नागरिक सुरक्षा के लगभग 300 स्वयंसेवक अपने प्रखंड क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर तैनात रहे। स्वयंसेवक दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं को मतदान करने सहयोग कर रहे थे। मतदान केंद्र पर द्विव्यांगो को व्हिस्ल चेयर से बूथ तक पहुंचने में मदद कर रहे थे। नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय और डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा की देखरेख में अर्दली बाजार,नदेसर, पहड़ियां, पांडेयपुर, शिवपुर, यूपी कालेज,सरैया समेत प्रखंड के विभिन्न बूथों पर द्विव्यांग और वृद्धजनों को मतदान के लिए बूथ तक जाने में सहायता में लगे रहे।
उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा ने बताया कि नागरिक सुरक्षा के वरिष्ठ सदस्यों सहित अन्य 200 स्वयंसेवक भी क्षेत्र में भ्रमणशील रहें।
