वाराणसी ।विश्वप्रसिद्ध आध्यात्मिक संत जगतगुरु साईं मां लक्ष्मी देवी मिश्रा की प्रेरणा और आशीर्वाद से हरिश्चंद्र घाट रोड स्थित शक्तिधाम आश्रम में रविवार को तीर्थयात्रियों एवं काशीवासीयों के लिए प्रातः नाश्ता तथा दोपहर को भव्य भण्डारा का आयोजन किया गया।

शक्तिधाम आश्रम के प्रबंधक मनीष गुप्ता के अनुसार शक्ति धाम आश्रम में आयोजित भण्डारा कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी परमेश्वरानंद जी, महामंडलेश्वर स्वामी दयानंद जी एवं आश्रम के महंत महामंडलेश्वर स्वामी अनंतदास महाराज की उपस्थिति में बाहर से आये तीर्थयात्रियों के बीच नाश्ता व भोजन का वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आश्रम के डेविड ओग्रेडी, प्रवीण खत्री, अरुणजी,शुभम आदि ने सक्रिय सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *