वाराणसी। आज सपा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय टैगोर टाउन में समाजवादी पार्टी की ओर से प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता में चंदौली के प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह पटेल उपस्थित थे। वीरेंद्र सिंह ने कहा कि आज लोकतंत्र खतरे में है। इस लड़ाई में आप लोग भी सही का साथ दीजिये। हमारे बूथ एजेंटो ने हर बुथ पर टोटल वोटों में कितना वोट पड़ा है यह लिखित रूप से अपने जिलाध्यक्ष को दे दिया है। सभी जिलाध्यक्ष प्रदेश कार्यालय को लिखित रूप इस डाटा को दे चुके है। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि एक राउंड की गणना पूर्ण होने के बाद ही दूसरे राउंड की गणना की जाय। प्रत्येक राउंड का रिकॉर्ड वहां उपस्थित मतगणना अभिकर्ता को उपलब्ध कराने एवं उसे संतुष्ट करने की बाद ही अगले राउंड की गणना शुरू की जाय। बीजेपी एग्जिट पोल के नाम पर माइंड गेम खेलने का काम कर रही है। एग्जिट पोल की आड़ में भ्रष्ट अधिकारियों के साथ मिलकर बेईमानी करने की फिराक में है। मेरा दावा है कि भाजपा इस बार 200 सीट से ज्यादा नहीं जीत पाएगी। हम लोग भी रात दिन जनता के बीच में ही प्रचार-प्रसार करते रहे हैं और पोलिंग वाले दिन खुद सभी बूथों पर जाकर देख रहे थे कि भाजपा के खिलाफ लोगों के अंदर काफी आक्रोश था और वे लोग इंडिया गठबंधन को वोट कर रहे थे।

चंडीगढ़ में कैमरे के सामने ही लोकतंत्र का गला घोंटते हम सभी ने देखा है। समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता एवं इंडिया गठबंधन के लोग मतगणना में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नही होने देंगे इसके लिए जो भी करना होगा पार्टी व गठबंधन के साथी पीछे नही हटेंगे। हम लोगो ने पूरी तैयारी कर ली है साथ ही मतगणना पर माननीय सुप्रीम कोर्ट की भी नज़र है। प्रेसवार्ता में जिला प्रवक्ता सन्तोष यादव बबलू एडवोकेट एवं प्रदीप कुमार मौर्य भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *