
वाराणसी। यूपी कालेज में सोमवार को एमए अर्थशास्त्र चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा बरामदे से गिरकर घायल हो गई। घायल छात्रा को पं दीनदयाल उपाध्याय राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। उस दौरान उसके पिता भी कालेज में उपस्थित रहे। छात्रा सिर में कई टाके लगे। नाक की हड्डी टूटने, पैर और शरीर के कई हिस्से में गम्भीर चोट लगी है। पंचक्रोशी निवासी छात्रा के पिता के अनुसार उनकी बेटी की मानसिक स्तिथि सही नही चल रही है। चिकित्सक के अनुसार सिर में चोट लगी है पांच टांके लगे हैं । सिटी स्कैन कराया जा रहा है।
