वाराणसी। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 का मतगणना मंगलवार को प्रातः 8:00 बजे से पहड़िया मंडी समिति परिसर के गोदाम में होगा। मीडिया कर्मी जारी “पास” के आधार पर गेट नंबर 1 से प्रवेश कर गणनास्थल पर बनाए गए मीडिया सेंटर में आयेंगे। यही पर उन्हें मतगणना से संबंधित सूचनाओं उपलब्ध कराई जाएगी। मीडिया कर्मी मीडिया सेंटर तक अपना कैमरा, मोबाइल आदि ला सकेंगे। मीडिया सेंटर में मीडिया गर्मियों के लिए प्राप्त संख्या में कुर्सी, कूलर, देशभर की सूचनाएं प्राप्त करने के लिए टेलीविजन की भी व्यवस्था किया गया है। पत्रकारों के लिए पेयजल आदि की भी समुचित व्यवस्था किया गया है। मीडिया कर्मियों को मतगणना से संबंधित सूचनाओं यथाशीघ्र मिलती रहे ऐसी व्यवस्था किया गया है।









Leave a Reply