वाराणसी। गिलट बाजार पत्रकारपुरम कालोनी के करीब डॉक्टर को दिखाने गई युवती के कार का शीशा तोड़कर चोरों ने बैग में रखे लैपटॉप चोरी कर लिया। सोनभद्र की रहने वाली साक्षी ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि वह सोमवार को दोपहर गिलट बाजार पत्रकारपुरम के नजदीक डॉक्टर से दांत का इलाज कराने के लिए क्लीनिक में गई। करीब आधे घंटे बाद बाहर आकर देखा उनकी गाड़ी में बाएं तरफ का पिछला शीशा टूटा हुआ है। कार मे पीछे की सीट पर रखी तीन बैग जिनमें से एक बैग में एचपी कंपनी का लैपटॉप था वह गायब था। पीड़िता ने देर शाम शिवपुर थाने में तहरीर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *