वाराणसी। विश्व पर्यावरण दिवस पर नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड की ओर से बुधवार को कचहरी स्थित जिला उद्यान विभाग (कंपनी गार्डेन) में पौधारोपण किया गया। स्वयंसेवकों ने अपने घर, आसपास और मुहल्ले में सभी को एक पौधे लगाने के लिए जागरूक करने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि उप निदेशक उद्यान

जय करण सिंह ने श्वर्णचंपा का पौधरोपण कर शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि सहायक श्रमायुक्त घनश्याम सिंह और उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा थे। स्वागत डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय और संयोजक जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार, धन्यवाद ज्ञापन एडीसी इरफानुल होदा ने किया। स्वयंसेवकों और वार्डेन ने आम और अशोक का पौधा रोपण किया। इस अवसर पर डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा, गोपाल मुखर्जी, कंचन गुप्ता,निजामुद्दीन, सलीमुद्दीन सिद्दीकी, मनीष गुप्ता,विनय गुप्ता महादेव,श्यामोहन मिश्रा,आयुष,देवेश, प्रियांशु,पवन आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *