
हमारी भूमि हमारा भविष्य संवारेगा एक जीवनवृक्ष
वाराणसी। वाराणसी में पड़ रहे भीषण गर्मी एवं प्रदूषण के कारण पर्यावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से श्री काशी अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों नें बुधवार को मैदागिन और टाउनहाल में लोगों को पौधा वितरण किया। विश्व पर्यावरण दिवस के हमारी भूमि हमारा भविष्य थीम पर समाज के सभापति संतोष कुमार अग्रवाल ‘हरे कृष्ण ज्वेलर्स’ नें अग्रबंधुओं सहित समस्त काशीवासियों से आह्वान किया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने आसपास के खाली भूमि पर एक छायादार पौधा लगाए जो भविष्य का जीवनवृक्ष बने। संयोजक नारायण अग्रवाल सीए के अनुसार निःशुल्क पौधों का वितरण राहगीरों एवं मॉर्निंग वाक करने वाले महिलाओं एवं पुरुषों में किया गया। स्वागत प्रधानमंत्री संतोष अग्रवाल ‘कर्णघण्टा’, संचालन रिषभ चंद्र जैन और धन्यवाद ज्ञापन अरुण अग्रवाल ‘रुद्रा’ ने किया। इस अवसर अर्थ मंत्री गौरव अग्रवाल ‘सीए’, मंत्री समाज राकेश जैन, सहसंयोजक राजकिशोर अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, आमोद अग्रवाल, सलिल अग्रवाल, मनीष गुप्ता, योगेश अग्रवाल, पवन मित्तल, अतुल गोयल, डॉ रितु गर्ग, शालिनी अग्रवाल, दीपाली अग्रवाल उषा गनेरीवाल सहित अन्य सदस्य शामिल थे।
