
वाराणसी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तथा जनपद न्यायाधीश संजीव पाण्डेय के निर्देशानुसार आगामी 13 जुलाई को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की समीक्षा हेतु गुरूवार आज को नोडल अधिकारी लोक अदालत अनिल कुमार की अध्यक्षता में दीवानी न्यायालय सभागार में द्वितीय प्री-ट्रायल मीटिंग किया गया। जिसमें बैंकों के अधिकारी/प्रतिनिधिगण तथा अधिकारी/प्रतिनिधिगण व राजस्व विभाग के अधिकारीगण/प्रतिनिधिगण द्वारा सहभागिता की गई। इस अवसर पर नोडल अधिकारी लोक अदालत द्वारा अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर निस्तारित किये जाने का निर्देश दिया। यह जानकारी सचिव/अपर जिला जज विजय कुमार विश्वकर्मा के द्वारा दी गई।
