वाराणसी। साहित्यिक , सामाजिक , व सांस्कृतिक संस्था चंद्रा साहित्य परिषद ने चंद्रा हिंदी गौरव सम्मान- 2024 से डा सुबास चंद्र को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर रिश्तों का एहसास काव्य स्मारिका का विमोचन किया गया ।

चंद्रा साहित्य परिषद (ट्रस्ट) की संस्थापिका स्व. चंद्रावती नरेश के 59 वें जन्म दिन के अवसर पर चंद्रा साहित्य परिषद कार्यालय, प्रभात नगर, इंदिरा नगर समीप चितईपुर वाराणसी में रिश्तों का एहसास ‘काव्य ‘स्मारिका’ का विमोचन और कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया I

मुख्य अतिथि डॉ. तार्केश्वर मिश्रा ‘जिज्ञासु’, सुप्रिसद्ध कवि एवं मंच संचालक अबेडकर नगर, विशिष्ट अतिथि द्वय श्री दिनेश चंद्र पूर्व वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी पी डी डी यू मंडल चंदौली ,जाने – माने गीतकार एवं शान ए काशी डॉ. महेंद्र नाथ तिवारी ‘अलंकार’ और इंडियन एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (आईएजे )के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कैलाश सिंह विकास, वरिष्ठ पत्रकार की गरिमा मयी उपस्थिति में प्रसिद्ध गजलकार श्री सिद्ध नाथ शर्मा “सिद्ध ” जी के सफल संचालन में कवि सम्मेलन का शुभारंभ हुआ ।

चंद्रा साहित्य परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि ई राम नरेश ‘नरेश’ ,

डॉ. महेंद्र नाथ तिवारी,दिनेश चंद, संतोष प्रीत,दीपक दबंग ,आलोक बेताब,मंच संचालक की भूमिका में रहे कवि सिद्धनाथ शर्मा ,

उपस्थित कवियों में मधुकर मिश्रा , गिरीश पांडेय, श्रीमती झरना मुखर्जी, श्रीमती मधुलिका राय, ओम प्रकाश चंचल, नवल किशोर गुप्ता आदि के अतिरिक्त बड़ी संख्या में कवि , पत्रकार, समाज सेवी उपस्थित रहे ।

नादान परिंदे साहित्य मंच के संस्थापक अध्यक्ष डा सुबास चंद्र को चन्द्रा हिंदी गौरव सम्मान 2024 से सम्मानित होने पर साहित्यकार, समाजसेवी ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *