
वाराणसी। पं दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ब्लड बैंक में गुरुवार को दोपहर फ्रीज में शार्ट सर्किट से आग लगने से अस्पताल में कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल रहा। मरीज और तीमारदार इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलने पर पहुंचे नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय ने फायर आफिसर का आग बुझाने में सहयोग किया। जिससे आग को फैलने से पहले बुझा दिया गया। ब्लड बैंक इंचार्ज के अनुसार आग से कुछ कागज और जांच कीट जलकर नष्ट हो गए।









Leave a Reply