रिपोर्ट अशरफ आदिल 

 

प्रयागराज ।प्रयागराज में 1857 की क्रांति का प्रस्फुटन दिवस के अवसर के तीसरे एवम् अंतिम दिन उत्तर प्रदेश में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम विषयक चित्र एवं अभिलेख प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय अभिलेखागार(संस्कृति विभाग) प्रयागराज एवम् संस्था भारत भाग्य विधाता प्रयागराज, के संयुक्त तत्वावधान में खुसरोबाग, प्रयागराज में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय श्री क्षितिज शैलेन्द्र एवम् श्री विजय विश्वास पंत मंडलायुक्त प्रयागराज द्वारा अभिलेख प्रदर्शनी का अवलोकन उपस्थिति सभी अतिथियों के साथ किया गया।

इस प्रदर्शनी में मौलवी लियाकत अली द्वारा मेरठ के विद्रोह के फलस्वरूप प्रयागराज में दिनांक 05 जून, 1857 को स्वतंत्र सरकार का गठन से सम्बन्धित अभिलेखों को प्रदर्शित किया गया। कर्नल नील द्वारा विद्रोह के परिणामस्वतरूप प्रयागराज के निर्दोष 800 नागरिकों को बिना विधिक कार्यवाही के फांसी पर लटका दिया गया और अनगिनत नागरिकों को तरह – तरह की क्रूरतम सजाऐं देने सम्बन्धी प्रदर्शो को प्रदर्शनी में दर्शाया गया है।

कार्यक्रम का संयोजन श्री राकेश कुमार वर्मा प्राविधिक सहायक क्षेत्रीय अभिलेखागार प्रयागराज द्वारा किया गया।

इस अवसर पर श्री अनिल कुमार गुप्ता चीफ वार्डन नागरिक सुरक्षा, श्री वीरेन्द्र पाठक, श्री कृष्ण मोहन चौधरी मुख्य उद्यान विशेषज्ञ खुसरोबाग, श्री नरेश शर्मा उप नागरिक सुरक्षा, श्री शशिकांत मिश्रा, श्री प्रमोद शुक्ला, श्री शैलेन्द्र यादव, श्री रोशन लाल, श्री शुभम कुमार सहित गणमान्य जनों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *