वाराणसी। जैतपुरा मां बागेश्वरी देवी प्रांगण में अखिल भारतीय सनातन न्यास द्वारा आयोजित राम कथा के दूसरे दिन प्रवचन के दौरान पातालपुरी पीठाधीश्वर पूज्य संत बालक दास जी महाराज ने कहा कि मनुष्य यदि मानसिक शारीरिक व्याधियों से मुक्ति चाहता है तो वह रामकथा का प्रतिदिन श्रवण करें, क्योंकि व्यक्ति के जीवन में सुख शांति भजन एवं सत्संग से ही संभव है। इस अवसर पर शिव विवाह की कथा सुनकर उन्होंने उपस्थित माता, बहनें तथा मौजूद भक्तजनों को आनंदित कर दिया। मंच का संचालन प्रधान सचिव राजेश सेठ ने किया।

अंत में व्यास पीठ की आरती डॉक्टर अजय जायसवाल, जयशंकर गुप्ता, रविशंकर सिंह, सुजीत कुमार, रवि प्रकाश, वतन कुशवाहा, डॉक्टर पुष्पा जायसवाल, अनामिका जायसवाल, ज्योति प्रजापति, प्रमोद यादव मुन्ना ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *