
वाराणसी।सनातन धर्म इंटर कॉलेज में नागरिक सुरक्षा, भेलूपुर प्रखंड के पोस्ट वार्डन संदीप कुमार पोस्ट नंबर 3 के नेतृत्व में स्काउट के बच्चों को विगत एक सप्ताह से आपदा प्रबंधन अग्नि सुरक्षा किसी भी आकस्मिक स्थिति से लड़ने के लिए रियल रिहर्सल किया गया। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि भेलूपुर प्रखंड के डिवीजनल वार्डन वी वी सुंदर शास्त्री,विशेष अतिथि के अभिषेक जायसवाल डिप्टी डिविजनल वार्डन (भेलूपुर) रहे। सनातन धर्म इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल विजयी राम ने अध्यक्षता की,
प्रखंड के अन्य स्वयंसेवकों की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुए मुख्य अतिथि का सम्मान स्काउट स्कार्फ और अंग वस्त्रम पहनकर कर मुख्य अतिथि विशेष अतिथियों प्रिंसिपल का सम्मान किया गया।
