
वाराणसी। अखिल भारतीय सनातन न्यास समिति द्वारा आयोजित रामकथा के तीसरे दिवस संगीतमय प्रवचन के दौरान पूज्य बालक दास जी महाराज ने कहा कि यदि मनुष्य अपने दैनिक दिनचर्या में कुछ भी समय भजन एवं प्रभु की सेवा में लगायेगा तो वह निश्चित रूप से सुख शांति एवं परम वैभव को प्राप्त कर सकता है।
इस अवसर पर प्रभु श्री राम सहित चारों भाइयों के जन्म की वृहद चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जिस समय अयोध्या नरेश महाराज दशरथ को दूतों ने चार पुत्रों के जन्म लेने की बात का समाचार सुनाया तब महाराज सहित सारे नगरवासी खुशी से झूम उठे तथा महाराज के भाग्य की सराहना करने लगे। इस अवसर पर पूरे पंडाल में चारों शिशुओं के जन्म लेने का दृश्य देखकर पूरा पंडाल “राजा रामचंद्र की जय महाराज दशरथ की जय” तथा “हर हर महादेव” के नारे से गूंज उठा। इस अवसर पर बधाई गीत गाया गया, जिससे वहां का वातावरण राममय हो उठा।
मंच का संचालन प्रधान सचिव राजेश सेठ ने किया।
इस अवसर पर व्यास पीठ की आरती डॉक्टर अजय जायसवाल, जयशंकर गुप्त, रविशंकर सिंह, किशोर सेठ, श्री प्रकाश, राजकुमार, राजेंद्र कुमार, असीम जायसवाल, मदन यादव, बनारसी दास, डॉक्टर गीता चौबे, पुष्पा जायसवाल, ज्ञानचंद मौर्य आदि ने किया।
