वाराणसी। लोकसभा चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन हेतु एवं कार्यकर्ताओं द्वारा कड़ी मेहनत कर कांग्रेस का ग्राफ ऊपर उठने और सफलता दिलाने के लिए महानगर कार्यालय में शनिवार की शाम बैठक कर कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं ने संविधान विरोधी एवं तानाशाही ताकतों को कड़ा जवाब दिया है। इस बेहतरीन सफलता ने पार्टी में नई जान फूंक दिया है। हम सभी संकल्पित हैं कि आगे भी इस प्रदर्शन को बरकरार रखेंगे। इस अवसर पर देवेन्द्र सिंह, रामकेश यादव, राजेश गुप्ता, संजीव श्रीवास्तव, सुशील पांडेय, राजेश सोनकर, ज्ञानू श्रीवास्तव आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *