वाराणसी। यूपी कालेज स्थित इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की सत्रांत जून-2024 की परीक्षा प्रारम्भ है। केंद्र के समन्वयक प्रो.संजय कुमार शाही के अनुसार अध्ययन केन्द्र पर परीक्षा में लगभग 8630 विद्यार्थी सम्मिलित होंगे।

जो 15 जून तक 63 पालियों में सम्पन्न होगी। परीक्षा दो पाली में सुबह 10 से अपराह्न एक बजे तक । अपराह्न दो से सायं पांच बजे तक चलेगी। विद्यार्थी इग्नू की वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड एवं हॉल टिकट डाउनलोड कर लें। परीक्षा केन्द्र पर एडमिट कार्ड एवं हॉल टिकट परीक्षा कक्ष में लाना अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *