
वाराणसी। ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की ओर से शनिवार को चौक थाने में केनरा बैंक की चौक शाखा में ज्योतिष मठ बद्रिकाश्रम हिमालय नाम से न्यास का खाता फ्रीज प्रकरण जुडा है।
शंकराचार्य के मुख्तार आम राजेंद्र प्रसाद मिश्र के तहरीर के अनुसार गोविंदानंद सरस्वती स्वामी ने कूटरचित दस्तावेज तैयार किया है।
तहरीर में कहा गया है कि स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने एक फरवरी 2017 को अपनी वसीयत में लिखा है कि अपने जीवन काल में उन्होंने अपने ब्रह्मचारी शिष्यों में से स्वामी सदानंद सरस्वती को शारदा मठ व्दारका तथा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को ज्योर्तिमठ बद्रिकाश्रम के उत्तराधिकारी के रूप में दंड संयासी की दीक्षा दी।
शपथ पत्र में कहा गया है कि स्वामी गोविन्दानंद सरस्वती, स्वामी स्वरूपानंद महाराज का शिष्य नहीं है
